लाहौल में खमींगर ग्लेशियर में फंसे 14 ट्रैकर्स, 2 की मौत

काजा (लाहौल स्पीति). हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ट्रेकिंग के लिए खमींगर ग्लेशियर गया 16 ट्रेकर्स का दल वहां फंस गया है. बर्फबारी और ठंड के चलते यहां दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य फंसे हुए हैं. सूचना मिलने के बाद अब जिला प्रशासन ने इनके बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया है. इसके लिए अब एक 32 सदस्यीय बचाव दल का गठन किया गया है.लाहौल स्पीति के डीसी नीरज कुमार ने बताया कि खमींगर ग्लेशियर में फंसे 16 ट्रेकर्स को रेस्कयू करने का कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया है. स्पीति प्रशासन को सोमवार सुबह 16 सदस्यीय दल के दो सदस्यों ने काजा में आकर सूचना दी कि उनके अन्य साथी खमींगर गलेशियर में फंसे हुए है, जिनमें से दो ट्रेकर की मौके पर मौत हो चुकी है, जबकि अन्य साथी अभी वहीं पर फंसे हुए है. अभी 14 सदस्य फंसे हुए है. प्रशासन ने 32 सदस्यीय रेस्क्यू टीम का गठन कर दिया है. इस टीम में 16 आईटीबीपी के जवान, 6 डोगरा स्काउट के जवान, एक चिकित्सक भी हैं. इसके साथ ही 10 पोटर बोझा उठाने के तौर पर काम करेंगे.

बंगाल का दल गया था
डीसी नीरज कुमार ने बताया कि 15 सितंबर को इंडियन माउंटेनियरिंग फांउडेशन पश्चिम बंगाल की छह सदस्यों वाली टीम बातल से काजा वाया खमींगर ग्लेशियर ट्रेक को पार करने के लिए रवाना हुआ था. इनके साथ 10 पोटर भी शामिल है. प्रशासन को मिली सूचना के मुताबिक तीन ट्रेकर, एक शेरपा यानी लोकल गाइड और 10 पोटर भी खंमीगर गलेशियर गए हैं. ग्लेशियर की ऊंचाई करीब 5034 मीटर है. ट्रैकर्स इसमें फंसे हुए हैं. बचाव दल को को खमींगर पहुंचने में तीन दिन लगेंगे. हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू करने के लिए बातचीत की गई है. वहां पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से नहीं पहुंचा जा सकता है, इसलिए 32 सदस्यीय रेस्क्यू दल का गठन किया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!