देश के 11 राज्यों में डेंगू का नया वैरिएंट DENV 2, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहर जारी

नई दिल्ली ।

देश के 11 राज्यों में डेंगू के नए वैरिएंट की पहचान हुई है जो स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि डेंगू अभी नियंत्रण में है लेकिन इसके नए वैरिएंट डेंगू DENV 2 के कई मामले देश भर से सामने आ रहे हैं। बता दें कि डेंगू के अनेकों वैरिएंट- DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4 में DENV 2 या D2 सबसे अधिक खतरनाक है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डाक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि यह वैरिएंट काफी खतरनाक है। उनके अनुसार, यही वैरिएंट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, और अलीगढ़ में मौत का कारण बन रहा है।

उत्तर प्रदेश में प्रकोप जारी

सोमवार को आगरा में दो जबकि मैनपुरी और फिरोजाबाद में एक-एक मरीज की मौत हो गई। फिरोजाबाद में डेढ़ महीने से ज्यादा समय से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार तक मृतकों की संख्या 202 हो चुकी थी। सोमवार को सरकारी अस्पताल में ही 97 मरीज भर्ती कराए गए जबकि 89 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। आगरा में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। एसएन अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 13 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें आगरा के छह, फिरोजाबाद के तीन, हाथरस, एटा और मैनपुरी का एक-एक मरीज शामिल है। मैनपुरी में एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और एटा में डेंगू के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

चेन्नई: दो माह में दो सौ मामले

तमिलनाडु में स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेन्नई के स्थानीय लोगों को डेंगू के प्रति चेतावनी देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। यहां घर घर जाकर अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाया गया है। दो महीनों में यहां 200 डेंगू के मामले सामने आए । आम तौर पर चेन्नई में जुलाई से ही डेंगू की शुरुआत हो जाती है और अक्टूबर-नवंबर में यह काफी बढ़ जाता है।

कर्नाटक में फागिंग

कर्नाटक के कलबुर्गी में डेंगू की रोकथाम के लिए व्यापक पैमाने पर फागिंग की शुरुआत की गई है। यहां के कार्पोरेशन कमिश्नर स्नेहल एस लोखंडे ने बताया, ‘कार्पोरेशन मानसून की शुरुआत से ही फागिंग करवा रहा है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए हम चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में फागिंग करवाएंगे। चिकनगुनिया, डेंगू व वायरल फीवर को लेकर लोगों को अलर्ट भी किया गया है। पाकिस्तान में भी डेंगू बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। यहां के समूचे पंजाब प्रांत में 90 नए मामले सामने आए हैं। अधिकतर मामले लाहौर में हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!