सरगुजा संभाग के बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

सरगुजा: आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यह बलरामपुर के राजपुर की घटना है. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत इस दुखद घटना में हुई. मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं. इस वज्रपात में दो लोग घायल हुए हैं. जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में चल रहा है.

राजपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम को दुप्पी गांव में आलू के एक खेत में हुई जब परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे. मरने वालों में शिवलाल गोंड, विनोद, काजल और एक शख्स और है. परिवार के दो लोग भी घायल बताए जा रहे हैं. जिसमें एक की हालत नाजुक है.

जशपुर में भी हुई थी एक मौत

इससे पहले जशपुर में 23 सितंबर को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी. जबकि एक और महिला घायल हो गई. जानकारी के मुताबिक महिला खेत में काम कर रही थी. तभी यह हादसा हो गया.

खेत में काम कर रहे थी महिलाएं
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगोला में गुरुवार शाम 5 बजे के करीब अचानक हुई तेज बारिश और गर्जना होने लगी. इसी दौरान महिलाएं गांव के करीब खेत में मजदूरी का काम कर रही दो महिलाओं के ऊपर गाज गिरी. जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में भर्ती है.

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    बस्तर दशहरा के मुख्य आकर्षण फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत, माई जी के छत्र को रथारूढ़ कर कराया गया भ्रमण

    जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव का शुभारंभ काछनगादी रस्म के साथ हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!