यूएस से संबंध और मजबूत होंगे, अमेरिका यात्रा से स्वदेश लौटे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के बाद रविवार को स्वदेश लौट आए। राजधानी दिल्ली के पालम हवाई अड्डे के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और नृत्य कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने अपने स्वागत के लिए वहां पहुंचे सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया और कुछ दूर पैदल चलकर उनसे हाथ भी मिलाया। इससे पहले ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले वर्षों में भारत तथा अमेरिका (यूएस) संबंध और मजबूत होंगे। 
  नड्डा ने इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने सारी दुनिया में भारत का डंका बजाया और देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा, ‘‘आज सारी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को एक नयी दृष्टि से देख रही है। मोदी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है। प्रधानमंत्री की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ जिस आत्मीयता और बेबाकी से बात हुई है, वह भी भारत की अलग तस्वीर प्रस्तुत करती है।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकासवाद के साथ आतंकवाद, विस्तारवाद और जलवायु परिवर्तन पर बेबाकी से बात की और साथ ही साझा तरीके से विभिन्न वैश्विक समस्याओं का कैसे समाधान किया जा सकता है, उसकी भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘‘आपने (मोदी) भारत का सम्मान बढ़ाया है।’’ तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 76वें सत्र को संबोधित किया और उससे पहले प्रत्यक्ष क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसके अलावा, मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ ही अपने आस्ट्रेलियाई एवं जापानी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। स्वदेश रवाना होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जो काफी फलदायी रहे। उन्होंने ट्वीट किया, ”पिछले कुछ दिनों में विभिन्न सीईओ से बातचीत की और संयुक्त राष्ट्र संबोधन समेत द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जो काफी फलदायी रहा। हमारे लोगों के बीच समृद्ध संबंध हमारी मजबूत धरोहर में शुमार हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने पांच कंपनियों के शीर्ष अमेरिकी सीईओ से भी मुलाकात की और उन्हें देश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!