मुख्यमंत्री चौहान 28 सितंबर को भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने वादे के मुताबिक 28 सितंबर को टोक्यो ओलंपिक 2020 की भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिंटो हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र ध्रुव बत्रा विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्रओ निगोमबम, हॉकी इंडिया की सीईओ सुश्री एलीना नार्मन, सचिव श्री राजेंद्र सिंह और महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक श्री तुषार खांडेकर भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और सम्मानित करने में तत्पर रहते हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला हॉकी टीम के शानदार ऐतिहासिक प्रदर्शन ने देश और दुनिया का दिल जीत लिया था। खिलाड़ियों  के प्रदर्शन से हमेशा की तरह मुख्यमंत्री श्री चौहान भी प्रभावित हुए। जब भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बावजूद चौथे स्थान पर रही तभी श्री चौहान ने इन बेटियों को सम्मानित करने की घोषणा कर दी थी।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने बताया कि प्रदेश के लिए यह हमेशा ही गौरव की बात रही है कि 2016 के रियो ओलंपिक में ही मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त सात खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम में अपनी छाप विश्व मंच पर छोड़ी थी। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित पांच खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें सुशीला चानू, रीना खोखर ,मोनिका ,रजनी और वंदना कटारिया शामिल है।

श्रीमती सिंधिया ने बताया कि प्रदेश में हॉकी को पुनर्जीवित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2006 में ग्वालियर में राज्य महिला हॉकी अकादमी की स्थापना की थी। यहाँ देश के चुनिंदा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। विश्व स्तरीय सर्व-सुविधायुक्त इस आधुनिक अकादमी ने कई  खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मंच दिया है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य

सुश्री रानी रामपाल (कप्तान), सविता पूनिया, दीप ग्रेस एक्का, निशा, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे, उदिता, मोनिका, निक्की प्रधान, नेहा, पी सुशीला चानू, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, ई.रजनी, रीना खोकर और नमिता टोप्पो भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य है।

भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल तक का सफर तय कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय टीम को बेहद करीबी अंतर से इंग्लैंड से 3- 4 से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले भारत ने क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक और विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से पराजित किया था। लीग मुकाबलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा था।
 

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!