धोखाधड़ी के मामले में कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया का बेटा गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा की शिकायत के आधार पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के बेटे बोनिटो छाबड़िया को शनिवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बोनिटो को अपराध शाखा के अधिकारियों ने मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने पिछले साल मुंबई पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि दिलीप छाबड़िया एवं अन्य ने उनसे 5.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत में शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने लिए एक वैनिटी बस को डिजाइन करने के लिए मार्च और मई 2017 के बीच छाबड़िया को पांच करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन 2019 तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई, जिसके बाद शर्मा ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) से संपर्क किया।

हालांकि छाबड़िया ने वैनिटी बस के पार्किंग चार्ज के रूप में पिछले साल शर्मा को 1.20 करोड़ रुपये का बिल भेजा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया, ‘‘मामले में पूछताछ के दौरान बोनिटो छाबड़िया की भूमिका सामने आई। इसलिए उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में अपराध शाखा ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।” पिछले साल मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कई करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाला के संबंध में दिलीप छाबड़िया को गिरफ्तार किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!