देश के नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कल बैठक करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को 10 नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ ही सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों की भावी कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 10 नक्सल प्रभावित राज्यों में वामपंथी उग्रवाद से लड़ाई की नई रणनीति पर अमल को लेकर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञान भवन में होने वाली इस बैठक में नक्सल प्रभावित सभी 10 राज्यों- छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तर प्रदेश, केरल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने राज्यों की मौजूदा स्थिति और विकास परियोजनाओं में प्रगति से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि नक्सलवाद से निपटने में अपने राज्य प्रशासन द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी भी साझा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि जरूरत के मुताबिक इस तरह की बैठक हर साल में एक या दो बार आयोजित की जाती है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते पिछले साल यह बैठक नहीं हो सकी थी। इन दसों राज्यों के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव के अलावा अर्ध सैनिक बलों के प्रमुख भी बैठक में भाग लेंगे। खुफिया ब्यूरो द्वारा इस दौरान नक्सली हिंसा पर प्रजेंटेशन दिए जाने की संभावना है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!