क्या बंद हो रहा है 2000 रुपए का नोट, जानिए RBI का जवाब

नई दिल्ली। क्या भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2000 रुपए के नोट को बंद करने जा रही है? इस तरह का सवाल सोशल मीडिया से लेकर खबरी मीडिया में भी खूब चल रहा है। इस तरह की बात सामने आने के बाद आरबीआई को भी इस बारे में ट्‍वीट करना पड़ा। 
दरअसल, कहा जा रहा था कि RBI 2000 रुपए का नोट बंद करने जा रही है और अपनी योजना को मूर्त रूप देने के लिए उसने अपने सभी अधिकारियों की छुट्‍टियां भी रद्द कर दी हैं।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब 2000 का नोट बंद करने की अफवाहें सामने आई हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। योगगुरु बाबा रामदेव ने भी नोटबंदी के बाद कहा था कि निकट भविष्य में 2000 रुपए का नोट बंद हो जाएगा।

इन अफवाहों को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि पिछले काफी समय से देखें तो बैंकों के एटीएम में 500, 200 और 100 रुपए के नोट ही निकलते हैं। 2000 के नोट आमतौर पर दिखाई नहीं देते या फिर कभी-कभार ही एटीएम से निकलते हैं।

इस नोट के प्रचलन में आने के बाद ही जानकारों का मानना था कि यह नोट धीरे-धीरे प्रचलन से बाहर हो जाएगा क्योंकि सरकार इसे सीमित मात्रा में ही छापेगी। नोटबंदी के समय भी 2000 के नोट का विरोध इसलिए हुआ था कि बड़े नोट बंद करने की पक्षधर सरकार 1000 का नोट बंद कर 2000 का नोट प्रचलन में ला रही है। विरोधियों का तर्क था कि इससे काले धन को बढ़ावा ही मिलेगा।

क्या कहा RBI ने : इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा कि इस तरह की सूचना पूरी तरह गलत है। आरबीआई ने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!