प्रधानमंत्री मोदी 1 अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0′ की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0′ की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी के अनुसार ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0′ अपशिष्ट और अवजल प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करेगा। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद (एनएआरईडीसीओ) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0′ प्रेरक होगा और देश में बदलाव लाएगा।

मिश्रा ने कहा, ‘‘दो बड़े कार्यक्रमों की शुरुआत होने वाली है। प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0′ की शुरुआत करेंगे। इस मिशन के क्रियान्वयन से पिछले सात वर्षों में शहरों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।” एक अन्य अभियान अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के बारे में मिश्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य हर घर में पानी की आपूर्ति करना है।

मिश्रा ने बताया कि शहरों में पानी सुरक्षित बनाने के लिए इस मिशन का विस्तार किया जाएगा। जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 को भी प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को शुरू करेंगे। मिश्रा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पिछले सात वर्षों में मंत्रालय की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए पांच अक्टूबर को दिल्ली में एक कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!