PM मोदी ने कमला हैरिस को काशी का अनोखा उपहार भेंट किया

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिकी यात्रा में उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वह उन्हें भारत से अद्वितीय उपहार भेंट किया। पीएम मोदी ने कमला हैरिस को उनके दादा पीवी गोपालन से संबंधित पुरानी अधिसूचनाओं की एक लकड़ी से बनी हस्तशिल्प की फ्रेंम दी। गोपालन एक सम्मानित सरकारी अधिकारी थे। जिन्होंने देश में विभिन्न पदों पर कार्य किया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से यूएस की उपराष्ट्रपति को एक पिंक मीनाकारी शतरंज का सेट भी तोहफे में दिया। गुलाबी मीनाकारी का शिल्प विश्व के सबसे पुराने शहरों में से एक काशी से जुड़ा है, जो मोदी का निर्वाचन क्षेत्र भी है। इस विशेष शतरंज सेट पर प्रत्येक टुकड़ें पर दस्तकारी की गई है।

पीएम मोदी और कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में बातचीत की। भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने, कोविड 19 और अन्य वैश्विक मुद्दों से निपटने पर एक संयुक्त बयान जारी किया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कमला को दुनिया भर के कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया है। वह विश्वास जताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाइयों को छूएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बाद में अन्य क्वाड नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन को एक चांदी का गुलाबी मीनाकारी जहाज गिफ्ट में दिया। वहीं जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा को चंदन की बुद्ध की मूर्ति भेंट की। भारत और जापान को एक साथ लाने में बौद्ध धर्म की बहुत बड़ी भूमिका है। जापान की पिछली यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बौद्ध मंदिरों के भी दर्शन कर चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!