देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में मिले 31382 नए मरीज, 318 की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या में अपेक्षाकृत दो दिन तक कमी दर्ज किये जाने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे रिकवरी दर बढ़कर 97.78 प्रतिशत हो गयी है। इस बीच देश में गुरुवार को 72 लाख 20 हजार 642 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 84 करोड़ 15 लाख 18 हजार 26 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31,382 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 35 लाख 94 हजार 803 हो गया है।

इसी दौरान 32,542 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 28 लाख 48 हजार 273 हो गयी है। सक्रिय मामले 1478 गिरकर तीन लाख 162 रह गये हैं। वहीं 318 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,46,368 हो गया है। देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.78 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.89 पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।

सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं , हालांकि पिछले 24 घंटों में यहां 980 सक्रिय मामले घटे हैं जिससे इनकी संख्या अब 160616 रह गयी है। वहीं 20,510 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4394476 हो गयी ह। इसी अवधि में सर्वाधिक 152 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24191 हो गयी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 791 घटकर 42753 रह गये हैं जबकि 61 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 138725 हो गयी है। वहीं 4050 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 6353079 हो गयी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!