कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स को 7 विकेटों से हरा

नई दिल्ली| अबू धाबी के शेख़ ज़ाएद स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स को 7 विकेटों से हरा दिया है। 20 ओवरों में 156 रनों का पीछा करे उतरी कोलकात की टीम ने सिर्फ तीन विकेट खोकर 15वें ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया। वैसे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ज्यादा देर टिक नहीं पाए और सिर्फ 13 रनों पर बुमराह का शिकार बन गये, लेकिन वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी ने जमकर बल्लेबाजी की और मुंबई की जीत की राह मुश्किल कर दी। वेंकटेश ने 30 गेंदों में 53 रन बनाये, और वो भी बुमराह की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। राहुल त्रिपाठी ने अपना संयम नहीं खोया और 42 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाये। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीनों विकेट उन्हीं के खाते में गये।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स की टीम ने अच्छी शुरुआत की। रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने बिना कोई विकेट खोए 9वें ओवर में ही टीम का स्कोर 78 तक पहुंचा दिया। लेकिन रोहित शर्मा 33 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गये। डिक़ॉक भी 55 रन बना कर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कैच दे बैठे। उसके बाद मुंबई इंडियन्स का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया और मुंबई की टीम 6 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। KKR की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट लिए।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!