तापसी पन्नू की ‘रश्मि रॉकेट’ 15 अक्टूबर को ओटीटी पर होगी रिलीज

एक्ट्रेस तापसी पन्नू लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। यह फिल्म दशहरा के अवसर पर 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी तापसी पन्नू ने खुद फिल्म का पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ये चुनौतियों भरी रेस शुरू हो चुकी है और अब रावण दहन पे ही आके रुकेगी। बहुत कुछ नष्ट करना है रश्मि को इस साल। रश्मि के साथ इस रेस में ऑन और ऑफ ट्रेक दौड़ने के लिए तैयार हो जाइए। इसमें उसे आपकी आवश्यकता होगी। ‘रश्मि रॉकेट’ 15 अक्टूबर 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर टेकऑफ करने के लिए तैयार है।” ‘रश्मि रॉकेट’ में तापसी के अलावा सुप्रिया पाठक, अभिषेक बनर्जी, प्रियांशु पेन्युली और सुप्रिया पिलगांवकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आकर्ष खुराना के निर्देशन में बनी यह फिल्म नंदा पेरियासामी की लिखी एक कहानी पर आधारित है। फिल्म की लेखन टीम में नंदा पेरियासामी के अलावा अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लों शामिल हैं। इस फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने किया है।
 
  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!