लव जिहाद और नारकोटिक्स जिहाद को लेकर गिरजाघर प्रमुखों के साथ बैठक करेगी भाजपा

नई दिल्ली। केरल के बिशप की ओर से पिछले दिनों लव और नारकोटिक्स जिहाद को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही राज्य में राजनीतिक बवाल जारी है। इस मुद्दे पर मोदी सरकार भी दखल दे सकती है। गुरुवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद सुरेश गोपी ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही राज्य के गिरजाघर प्रमुखों के साथ बैठक करेगी, जिसमें उनकी चिंताओं पर विचार-विमर्श होगा। एक दिन पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विपक्ष के सुझाव को खारिज कर दिया कि एक कैथोलिक बिशप द्वारा ‘नारकोटिक जेहाद’ के विवादास्पद बयान पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। 
अभिनेता से नेता बने गोपी ने कहा कि इस तरह की बैठक बहुत पहले आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन राज्य की वर्तमान स्थिति को देखकर इसमें तेजी लाई जाएगी। पाला बिशप जोसेफ कल्लरांगट का समर्थन करते हुए गोपी ने कहा कि बिशप ने किसी समुदाय के खिलाफ बुरी बात नहीं कही है। उनके ‘नारकोटिक एवं लव जिहाद’ के बयान से दक्षिणी राज्य में विवाद पैदा हो गया है।
गोपी ने कहा,केंद्र सरकार प्रभावित समुदाय (इस मामले में) को अपनी चिंताओं से अवगत कराने का अवसर देगी। 2019 में ही गिरजाघर प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक आयोजित करने की योजना बनाई गई थी।’ मुख्यमंत्री के इस बयान की तरफ ध्यान दिलाने पर कि ‘नारकोटिक जेहाद’ को लेकर कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है, राज्यसभा के सदस्य ने कहा कि किसी भी पूर्व पुलिस प्रमुख ने अभी तक कैथोलिक पादरी द्वारा व्यक्त की गई चिंता को खारिज नहीं किया है।
उन्होंने पूछा, ‘अगर सामाजिक बुराई है तो क्या हमें इसे शुरू में ही खत्म नहीं कर देना चाहिए?’ विजयन ने विपक्षी दलों की मांग को खारिज कर दिया कि समस्या के समाधान के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और कहा कि बयान किसी राजनीतिक दल के व्यक्ति द्वारा नहीं दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!