आतंकवाद (Terrorism)पर भारत को अमेरिका का साथ : कमला हैरिस ने दिया पाकिस्तान को कड़ा संदेश

वाशिंगटन : आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और अमेरिका ने सहमति जताई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान आतंकवाद से जुड़े मसले पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है. उपराष्ट्रपति हैरिस ने बातचीत के दौरान आतंकवाद पर पाकिस्तान की भूमिका का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी समूह काम कर रहे थे. हैरिस ने पाकिस्तान से कार्रवाई करने की बात कही, ताकि आतंकी समूह अमेरिकी सुरक्षा और भारत को प्रभावित न करें.बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया और पारस्परिक एवं वैश्विक हित वाले मुद्दों पर चर्चा की.

123

पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत सुरक्षा पर बातचीत करते हुए आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है.

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का ट्वीट

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का ट्वीट

विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी ने हैरिस से भारत में सीमा पार से बढ़ रहे आतंकवाद पर चर्चा की. हैरिस ने इस बात पर सहमति जताई की भारत कई दशकों से आतंकवाद का शिकार रहा है और ऐसे आतंकी समूहों के लिए पाकिस्तान के समर्थन की बारीकी से निगरानी करने की आवश्यकता है.

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का ट्वीट

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का ट्वीट

बातचीत को दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आतंक के मुद्दे पर कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंध नयी ऊचांइयों पर पहुंचेंगे.

123

पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस

दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है. इससे पहले हैरिस ने भारत में कोविड-19 संकट के दौरान मोदी से फोन पर बात की थी.

हैरिस ने भारत को अमेरिका का ‘बेहद अहम भागीदार’ करार दिया। साथ ही नयी दिल्ली की उस घोषणा का स्वागत किया जिसमें भारत ने जल्द ही कोविड-19 टीके का निर्यात फिर से शुरू करने की बात कही है.

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की यह व्हाइट हाउस में पहली व्यक्तिगत बैठक थी.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!