खर्च के लिए पैसे मांगे तो शौहर ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाला

भोपाल ।

गौतम नगर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज किया है। फरियादी महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने घर खर्च के लिए अपने शौहर से पैसे मांगे थे। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक अटल अय्यूब नगर निवासी 26 वर्षीय महिला की शादी चार साल पहले अफसर नाम के युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ माह से अफसर ने घर में खर्च के लिए पैसे देना बंद कर दिया था। जिसके चलते महिला को गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा था। वह पति से खर्च के लिए रुपये मांगती थी, तो पति उससे मारपीट करने लगता था। कुछ दिन पहले इसी मुद्दे पर अफसर ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने भाई के घर जाकर रहने लगी थी। मंगलवार को महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर लगाई 30 हजार रुपये की चपत
क्राइम ब्रांच थाना पुलिस के मुताबिक पंत नगर निवासी सुनील कुमार (35) एक निजी फर्म में काम करते हैं। विगत सात अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने सुनील कुमार से क्रेडिट कार्ड का वेरिफिकेशन करने की जरूरत बनाई और उन्‍हें बातों में उलझाते हुए ओटीपी पूछ लिया। ओटीपी बताते ही उनके खाते से 29,990 रुपये कट गए। सुनील ने पहले घटना की शिकायत सायबर सेल में की थी। जांच के बाद मामला क्राइम ब्रांच में आ गया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!