राजकुमार हिरानी की फिल्म में तापसी पन्नू की एंट्री

शाहरुख खान इन दिनों डायरेक्टर अटली की फिल्म ‘लॉयन’ को लेकर चर्चा में हैं। अब खबर सामने आ रही है कि शाहरुख खान जल्द ही राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में उनकी जोड़ी तापसी पन्नू के साथ नजर आएगी। फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया गया है और ये फिल्म मई 2022 तक फ्लोर पर आएगी। फिल्म की स्क्रिप्ट राजू हिरानी के साथ राइटर अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है। फिल्म ‘डंकी फ्लाइट’ पर बेस्ड होगी। हालांकि फिल्म को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुछ हिस्सा पंजाब में फिल्माया जाएगा, जबकि बाकी लोकेशंस की अभी तलाश जारी है। फिल्म में पहली बार तापसी पन्नू और शाहरुख की जोड़ी साथ में दिखेगी। बताया जा रहा है राजकुमार हिरानी की कॉमेडी- इमोशनल ड्रामा इस फिल्म में शाहरुख खान एक ऐसे ही पंजाबी शख्स का रोल करने वाले हैं, जो ‘डंकी फ्लाइट’ की मदद से कनाडा जाने की कोशिश में है। खबर के मुताबिक, ये फिल्म डंकी फ्लाइट नाम के चर्चित विषय पर बेस्ड होगी। डंकी फ्लाइट में होता ये है कि जब कोई व्यक्ति लीगल तरीके से किसी दूसरे देश में नहीं जा पाता, तो वो अवैध तरीके आजमाता है। ताकि अपने मन-पसंद देश में एंट्री पा सके। ये चीज इंडिया में भी काफी पॉपुलर है। कई यंगस्टर इस प्रोसेस की मदद से कनाडा और यूएस माइग्रेट कर जाते हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने कहा था कि वह राजकुमार हिरानी और शाहरुख दोनों के साथ काम करना चाहती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!