दिल्ली के स्पा सेंटरों में Female To Male और Male To Female मसाज बैन

नई दिल्ली : दिल्ली के स्पा सेंटर में गलत गतिविधियां उजागर होने के बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल ने स्पा सेंटर को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं, जिसे पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने क्षेत्र में लागू भी कर दिया है.

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि कई स्पा सेंटर में गलत गतिविधियों के मामले सामने आ रहे थे, जिसके बाद नियमों में बदलाव किए गए हैं. एलजी की तरफ जारी दिशा-निर्देश को पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने लागू कर दिया गया है. नये नियम के तहत अब स्पा सेंटर में मेल टू मेल और फीमेल टू फीमेल ही मसाज करने की इजाजत होगी. इससे पहले मेल टू फीमेल और फीमेल टू मेल मसाज करने की इजाज़त थी.

इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल के तहत स्पा सेंटर में ग्राहकों और स्टाफ को मास्क लगा के रखना होगा. वहीं 30 मिनट से ज्यादा समय तक मसाज करने के लिए स्टाफ को PPE किट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. मेयर ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में इस वक़्त 70 से ज्यादा स्पा सेंटर है, लेकिन 41 सेंटर ही अभी लाइसेंस के साथ चल रहे हैं.श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि समय-समय पर स्पा सेंटर की जांच करें ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि सेंटर में नियम का पालन किया जा रहा है. बता दें महिला आयोग चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर में छापे मारकर खुलासा किया था कि स्पा सेंटर में महिलाओं का शोषण किया जा रहा है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने भी कई स्पा सेंटर को गलत गतिविधियों में लिप्त पाया है

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!