ई-कॉमर्स कंपनियों से लेकर ऑफलाइन रिटेलर्स को भारी बिक्री की उम्मीद

नई दिल्ली। आगामी अक्टूबर-नवंबर में इस बार अर्थव्यवस्था भी त्योहार मनाएगी। कंपनियां अक्टूबर से शुरू होने वाले त्योहार में कंज्यूमर ड्यूरेबल गुड्स, व्हाइट गुड्स, आटो, गारमेंट जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों की बिक्री में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रही है। कुछ खास राज्यों तक कोरोना के सीमित रहने एवं टीकाकरण में जबरदस्त तेजी से त्योहारी तेजी को समर्थन मिलने जा रहा है। मैन्यूफैक्चरर्स से लेकर रिटेलर्स तक त्योहारी सीजन में निकलने वाली भारी मांग को भुनाने की तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारी सीजन की खरीद-बिक्री में और तेजी के लिए सभी सरकारी बैंक भी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से लोन के लिए विशेष अभियान चलाने जा रहे हैं।
देश की दो सबसे बड़ी ई-कामर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेजन अक्टूबर में बिग बिलियन सेल और ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के लिए तैयार हैं। फ्लिपकार्ट ने तो त्योहारी सीजन में होने वाली मांग के अनुमान को देखते हुए 1.15 लाख लोगों को अस्थायी नौकरी देने की घोषणा की है। ऐसे ही अमेजन भी भारी संख्या में लोगों की भर्ती कर रही है। रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ कुमार राजागोपालन कहते हैं, ‘टीकाकरण में तेजी से रिटेलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद है और यहां तक कि वे कोरोना पूर्व काल से भी बेहतर कारोबार कर सकते हैं।’

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!