नुसरत जहां यश दासगुप्ता के साथ करती दिखीं पार्टी

मुंबई ।  टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां अपने करीबी दोस्त और एक्टर यश दासगुप्ता के साथ पार्टी करती दिखी। नुसरत ने बीते महीने 26 अगस्त को अपने बेटे ईशान को कोलकाता के अस्पताल में जन्म दिया है। हाल में वह एक्टर यश दासगुप्ता के साथ स्पॉट हुई हैं। दोनों ने एक रेस्तरां में डिनर किया। हालांकि इस डिनर पार्टी में उनके कई और दोस्त भी साथ में थे।
 नुसरत और यश दासगुप्ता के साथ वाली ये तस्वीरें उषोशी सेनगुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। नुसरत जहां  इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही थीं।उन्होंने डिनर के लिए ब्लैक टॉप और व्हाइट स्कर्ट को सिलेक्ट किया।उनके बाल हमेशा की तरह खुले हुए थे।उन्होंने हल्का मेकअप भी किया हुआ था।वहीं, एक्टर यश दासगुप्ता भी काफी हैंडसम दिख रहे थे।उन्होंने ब्लू टी-शर्टी और डेनिम जींस पहना हुआ था।नुसरत जहां ने मां बनने की खुशी में करीबी दोस्तों को पार्टी दी थी। नुसरत जहां और यश दासगुप्ता वाली इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उषोशी सेनगुप्ता ने लिखा,”गॉर्जियस, स्टनिंग, बंगाल की पावर वुमन मेरा प्यार नुसरत जहां और डैशिंग यश दासगुप्ता के साथ काफी थ्रिल महसूस किया। नैना आपकी मदरहुड की नई जर्नी में ढेर सारे पिज्जा, डिम सम और अंतहीन डेजर्ट्स मिलने की कामना करती हूं। आप रॉकस्टार हो और आपने मां की जर्नी को बहुत खास बना दिया है।लव यू।” इसके साथ उन्होंने अपने कैप्शन में ढेर सारे इमोजी का भी इस्तेमाल किया।
 उषोशी इस रेस्तरां की डायरेक्टर भी हैं।कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नुसरत जहां और यश दासगुप्ता के बीच अफेयर है।नुसरत  अपने पति निखिल जैन से लंबे वक्त से अलग रह रही हैं। इस साल जून में नुसरत ने एक बयान में कहा था कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी कभी वैध नहीं थी क्योंकि भारत में एक इंटर रिलिजन शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर करवाया जाता है, जोकि उनके मामले में कभी हुआ ही नहीं है और इसलिए तलाक लेने का भी सवाल ही नहीं उठता। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!