इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह को रामदास अठावले ने दिया बीजेपी जॉइन करने का ऑफर

नई दिल्ली |

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस लीडर कैप्टन अमरिंदर सिंह को नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में आने का ऑफर किया है। रामदास अठावले ने कहा है कि जिस कांग्रेस ने आपको अपमानित किया, उस कांग्रेस को छोड़ दीजिए। आने वाले पंजाब चुनाव में आप एनडीए के लिए गेमचेंजर बन सकते हैं।

रामदास अठावले ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को राष्ट्रविरोधी बताने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान का समर्थन भी किया। एएनआई के साथ बातचीत में महाराष्ट्र के बड़े दलित नेता रामदास ने कहा कि अगर कैप्टन एनडीए में आ जाते हैं, तो वह पंजाब में गैर-कांग्रेसी सरकार बनाने में मददगार साबित होंगे। कांग्रेस ने उन्हें काफी अपमानित किया है। इसलिए उन्हें अब उस पार्टी में नहीं रहना चाहिए।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ठीक कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू नाकारा है। ज्ञात हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर ने सिद्धू पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने कहा था कि सिद्धू पाकिस्तान के हुक्मरानों का दोस्त है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!