कोरोना पीडि़तों की राहत वाली योजनाएं फाइलों में उलझी

भोपाल । मप्र देश का इकलौता राज्य है जहां कोरोना संक्रमितों के इलाज और उनके राहत के लिए सरकार ने सबसे कारगर कदम उठाए हैं। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण कोरोना पीडि़तों की राहत वाली योजनाएं फाइलों में उलझ कर रह गई हैं। ऐसे में सरकारी मदद के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कोरोना संकट काल में पीडि़तों को राहत देने के लिए तीन प्रमुख योजनाएं लागू की, लेकिन उनका क्रियान्वयन लालफीताशाही में उलझ गया। सीएम कोविड-19 बाल सेवा कल्याण योजना, सीएम कोविड-19 अनुग्रह योजना और सीएम कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना में आवेदन तो बहुत आए, लेकिन मंजूरी और लाभ का दायरा कम है। सिर्फ बाल सेवा योजना में ही संतोषजनक स्थिति है। वहीं, अनुग्रह योजना में 552 आवेदन और अनुकंपा नियुक्ति के 854 आवेदन लंबित हैं। महज बाल सेवा योजना में सिर्फ 24 आवेदन लंबित हैं, यह भी क्रियान्वयन की तुलना में कम हैं। लोग योजनाओं का लाभ पाने के लिए भटक रहे हैं।
अफसरों की लापरवाही ने बढ़ाई परेशानी
कोरोना संक्रमण में अपनों को खोने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि सरकारी योजनाओं से उन्हें संबल मिलेगा। क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर पीडि़त की सहायता का एंलान किया है। लेकिन अफसरों की लापरवाही ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। अनुग्रह और अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदन ज्यादा लंबित होने की प्रमुख वजह पेचीदगिया व अफसरों की लापरवाही है। इनके आवेदनों के निराकरण में समय लगता है। कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं। इसके अलावा अनेक मामलों में आवेदकों के स्तर परी त्रुटियां की गई हैं। यही वजह है कि अनुग्रह के करीब 277 और अनुकंपा नियुक्ति के 368 आवेदन रद्द किए गए हैं। बाल सेवा योजना में भी 93 आवेदन रद्द किए गए हैं।
आवेदनों की भरमार
सीएम कोविड-19 बाल सेवा कल्याण योजना, सीएम कोविड-19 अनुग्रह योजना और सीएम कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना के लिए प्रदेशभर से आवेदन किए गए है। बाल सेवा योजना में  55 आवेदन जबलपुर से,52 देवास से,45-45 ग्वालियर- छिंदवाडा से, 44 रतलाम से, 43 बालाघाट से, 42 राजगढ़ से, 39 इंदौर से, 33 भोपाल से आए हैं।  अनुकम्पा नियुक्ति  योजना में 72 आवेदन धार जिले से, 66 बड़वानी से, 64 छिंदवाड़ा से, 61 खरगोन से, 60 बैतूल से, 58 इंदौर से, 54 बालाघाट से, 53-53 सागर और भोपाल से आए हैं। वहीं  अनुग्रह योजना से 73 आवेदन बालाघाट से, 67 धार से, 62 इंदौर से, 45 बड़वानी से, 44 सिवनी से, 43 छिंदवाडा, 38 बैतूल से, 37 खरगोन से और 33 भोपाल जिले से आए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!