न्यूजीलैंड दौरा रद्द होने से बौखलाया पाक , अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया

लाहौर ।  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे को रद्द कर स्वदेश लौटने से पाकिस्तान सरकार और क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बौखला गये हैं। पाक सरकार और पीसीबी ने इसे उनके खिलाफ एक साजिश बताया है। पाकिस्तान के बड़बोले गृह मंत्री शेख रशीद ने इसके लिए भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय मीडिया ने पाक की छवि खराब की है उसी कारण यह दौरा रद्द हुआ है जबकि असलियत यह है कि न्यूजीलैंड को फाइव आईज नाम के खुफिया गठबंधन ने आगाह करते हुए कहा था कि इस दौरे में टीम पर आतंकी हमला हो सकता है। फाइव आईज  एक खुफिया गठबंधन है जिसमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन के संगठन शामिल हैं।
फाइव आईज ने ही न्यूजीलैंड सरकार को सलाह दी कि खिलाड़ियों को पाक से वापस बुला लिया जाए, जिसके बाद तत्काल यह दौरा रद्द कर दिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार इससे पीसीबी को न सिर्फ करारा झटका लगा है बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को नुकसान भी हुआ है। पाक ने इस पूरे मामले को अंतरराष्ट्रीय साजिश करार दिया है। रशीद अहमद ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत दौरा रद्द कर दिया गया है। वहीं पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब अख्तर ने तो यहां तक कहा था कि न्यूजीलैंड ने पाक क्रिकेट का गला घोंट दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि मैच से पहले सुरक्षा खतरे को सही माना गया था। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट, पीसीबी और पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों इमरान खान और जैसिंडा अर्डर्न के बीच फोन पर भी बात हुई। इस बातचीत के 12 घंटों के भीतर यह दौरा रद्द कर दिया गया था।
 
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!