कर्ज के बोझ से दबा पाकिस्‍तान बेचने जा रहा अर्जेंटीना को 12 लड़ाकू विमान

कर्ज के बोझ से दबा पाकिस्तान अब लड़ाकू जेट बेचने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अर्जेंटीना पाकिस्तान से 12 जेएफ-17ए ब्लॉक-3 लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बना रहा है। पाकिस्‍तान के जियो टीवी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्जेंटीना ने आधिकारिक तौर पर 2022 के मसौदा बजट में पाकिस्तान से 12 पीएसी जेएफ-17 ए ब्लॉक 3 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 66.4 करोड़ डॉलर की धनराशि शामिल की है।

अर्जेंटीना ने अभी तक बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए

समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि बजट देश की संसद में पेश किया गया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है क्योंकि अर्जेंटीना ने अभी तक बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, लेकिन यह पाकिस्तान से लड़ाकू विमान खरीदने की देश की मंशा को दर्शाता है। अर्जेंटीना ने पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के कुछ अन्य देशों से जेट खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन धन की कमी या ब्रिटिश आपत्तियों के कारण हमेशा संभव नहीं हो सका।

कई भूमिकाओं के लिए इस्‍तेमाल किया जाने वाला लड़ाकू विमान है जेएफ- 17

हाल ही में पिछले साल ब्रिटेन ने अर्जेंटीना को दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमानों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री ने ट्विटर पर ‘माल्विनास अर्जेंटीनास’ पोस्ट करने से पहले इस कदम को ब्रिटिश इम्पीरियल प्राइड के रूप में वर्णित किया। यूके डिफेंस जर्नल के अनुसार, जेएफ- 17 थंडर पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स और चीन के चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एकल इंजन वाला कई भूमिकाओं के लिए इस्‍तेमाल किया जाने वाला लड़ाकू विमान है।

बिल्डरों का कहना है कि जेएफ-17 को इंटरसेप्शन, ग्राउंड अटैक, एंटी-शिप और हवाई टोही सहित कई भूमिकाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जेएफ-17 एयरफ्रेम के आधे से अधिक, जिसमें इसके फ्रंट फ्यूजलेज, विंग्स और वर्टिकल स्टेबलाइजर शामिल हैं, का उत्पादन पाकिस्तान में होता है, वहीं चीन में 42 फीसदी का उत्पादन होता है। लड़ाकू विमान की आखिरी असेंबली पाकिस्तान में होती है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!