पहली बार सेना की महिला अधिकारी बनी सड़क निर्माण यूनिट की हेड, BRO ने दी जिम्मेदारी

सीमा सड़क संगठन ने पहली बार किसी महिला अधिकारी को सड़क निर्माण यूनिट का हेड बनाया है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मेजर आइना के तहत तीन प्लाटून कमांडर कैप्टन अंजना, AEE भावना जोशी और AEE विष्णुमाया पहली महिला आरसीसी बनी हैं। इन महिला अफसरों को उत्तराखंड में 75 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किया गया है।

इन महिला अफसरों की नियुक्ति 30 अगस्त को की गई थी। रविवार को बीआरओ ने अपने संगठन के वरिष्ठ पदों पर तैनात महिलाओं को याद करते हुए बताया कि पिछले कुछ सालों में अधिकारियों से लेकर वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस धारकों के स्तर तक बड़ी संख्या में महिलाओं को कार्यबल में शामिल किया गया है।

भारत-चीन सड़क पर काम कर रही हैं वैशाली एस. हिवासे

सेना की तरफ से बताया गया कि जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स अधिकारी EE वैशाली एस. हिवासे ने 28 अप्रैल को 83 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी की बागडोर संभाली थी, वो फिलहाल मुनिसैरी-बगदियार-मिलम को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण भारत-चीन सड़क पर काम कर रही हैं। यह जगह मुश्किल हालातों और चुनौतियों से भरी है। महिला सेना अधिकारी ने इस क्षेत्र में नियंत्रण स्थापित कर लिया है और अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक तरीके से करने के साथ बेहतर नेतृत्व कर रही हैं।

बीआरओ ने 30 अगस्त को रचा था इतिहास

बीआरओ ने 30 अगस्त को प्रोजेक्ट शिवालिक की मेजर आइना को उत्तराखंड में चमोली जिले के पीपलकोटी में 75 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनीज के ऑफिसर कमांडिंग के रूप में मियुक्त करके इतिहास रच दिया था। वह सड़क निर्माण कंपनी की कमान संभालने वाली पहली भारतीय सेना इंजीनियर अधिकारी हैं। उनके अधीन तीनों प्लाटून कमांडर कैप्टन अंजना, एईई (Civ) भावना जोशी और AEE (Civ) विष्णुमाया महिला अधिकारी हैं और उन्होंने मिलकर पहली महिला आरसीसी बनाई है। बॉर्डर रोड्स महिलाओं के नेतृत्व वाली ऐसी चार आरसीसी बनाना चाहती है, जिन्हें उत्तर पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

अब महिलाओं को मिल रहा है सही स्थान

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं और देश अमृत महोत्सव मना रहा है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारे राष्ट्र के चल रहे प्रयासों का भी जश्न मनाता है। महिलाओं ने आज राष्ट्र निर्माण में अग्रणी और हमारे मजबूत राष्ट्रीय चरित्र के प्रतिनिधियों के रूप में अपना सही स्थान ग्रहण करना शुरू कर दिया है।

बीआरओ में बढ़ रही है महिलाओं की भूमिका

बीआरओ ने पिछले छह दशकों में धीरे-धीरे महिलाओं की भूमिका बढ़ी है। महिलाओं को स्वतंत्र रूप से काम करने का अधिकार और उत्तरदायित्व दिया गया है। बीआरओ इसके जरिए उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है। ये महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में नारी शक्ति का प्रतीक बन चुकी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!