तालिबान को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने वाले मुल्ला बरादर की बेकदरी, मिले लात-घूंसे और गोलियां

काबुल । अफगानिस्तान में दो दशक बाद तालिबान के कब्जे के बाद सत्तारुढ़ तालिबान में आपसी फूट भी तेजी से सामने आने लगी। अमेरिका के साथ तालिबान की शांति वार्ता और समझौते के बाद सैनिकों की वापसी संभव हो पाई। तालिबान के लिहाज से देखें तो सत्ता में वापसी के दरवाजे उनके लिए उसी दिन खुल गए थे जब वह शांति वार्ता के लिए टेबल पर बैठे थे। इससे आतंकी समूह को एक शासन व्यवस्थापक के रूप में अनऔपचारिक मान्यता मिल गई। इन सब में तालिबान का प्रमुख चेहरा था मुल्ला अब्दुल गनी बरादर, जिसने समूह की ओर से अमेरिका के साथ बात की थी। जिस शख्स ने तालिबान को पर्दे के पीछे और गली-कूचों से निकाल कर सत्ता के शीर्ष पर बिठाया उसी को आज समूह दरकिनार कर चुका है।
अमेरिका और कई देशों को उम्मीद थी कि देश की कमान उन्हीं के हाथ में सौंपी जाएगी लेकिन ऐसा हो न सका। आखिकार मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को अफगानिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया। तर्क दिया गया कि मुल्ला बरादर अमेरिका के दबाव में आ सकते हैं और आने वाले समय में यह समूह के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। सितंबर की शुरुआत में तालिबान के भीतर आंतरिक फूट की खबरें आईं और काबुल से हिंसक झड़प और गोलीबारी तक का दावा किया गया। कहा यह भी गया कि मुल्ला बरादर घायल हो गए हैं और काबुल छोड़कर ‘भाग’ गए हैं तो कई जगहों से उनकी मौत के दावे आए। बरादर ने गुरुवार को सरकारी टीवी पर अपनी मौत या घायल होने की अफवाहों का खंडन किया। वह 12 सितंबर को कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के स्वागत के लिए मौजूद नहीं थे। वह इस हफ्ते तालिबान की पहली कैबिनेट बैठक से भी नदारद रहे, जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। बरादर ने कहा, ‘मैं सुरक्षित और स्वस्थ हूं।’ उन्होंने तालिबान के भीतर आंतरिक कलह की खबरों को भी धता बताया। इस बीच सोमवार को बरादार के नाम पर एक ऑडियो टेप जारी किया गया, जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं यात्राओं की वजह से बाहर हूं और इस वक्त जहां भी हूं, ठीक हूं। इस ऑडियो टेप को तालिबान की कई आधिकारिक वेबसाइटों पर पोस्ट किया गया है, लेकिन इसकी सत्यता की निष्पक्ष रूप से पुष्टि नहीं हो पाई।
अमेरिका और उसके सहयोगियों को उम्मीद थी कि मुल्ला अब्दुल गनी बरादर अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की आवाज होंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक मुल्ला बरादर को काबुल में राष्ट्रपति भवन पर हमले के बाद साइडलाइन कर दिया गया है। कुछ समय पहले तक मुल्ला बरादर ही तालिबान का सार्वजनिक चेहरा थे। सितंबर की शुरुआत में खबर आई थी कि हक्कानी नेटवर्क के एक नेता ने मुल्ला बरादर पर हमला कर दिया। यह झगड़ा काबुल के राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट के गठन को लेकर बैठक में शुरू हुई बहस के बाद हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक बरादर ने एक ऐसे कैबिनेट पर जोर दिया था जिसमें गैर-तालिबान नेता और जातीय अल्पसंख्यक शामिल थे, जिन्हें दुनिया ज्यादा स्वीकार करती। काबुल में बैठक के दौरान खलील उल रहमान हक्कानी अपनी कुर्सी से उठे और तालिबान नेता को घूंसा मारने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि दोनों के बॉडीगार्ड्स ने एक-दूसरे पर गोलियां बरसाईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए और मारे गए। इसमें मुल्ला बरादर घायल नहीं हुए और वह तालिबान के सर्वोच्च नेता हैबतुल्लाह अखुंदज़ादा से बात करने के लिए काबुल छोड़कर कंधार चले गए।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!