अमेरिका में कोरोना से 8 लाख से ज्यादा मौतें

अमेरिका| इकोनॉमिस्ट के अनुमान के अनुसार अमेरिका में महामारी 8 लाख 60 हजार मौतें हो चुकी है। फिर भी 9 सितंबर को राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा वैक्सीन लगवाने के लिए जारी आदेश के रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता विरोध कर रहे हैं। मिसीसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने ट्वीट किया है, यह अब भी अमेरिका है। हम अत्याचारियों से आजादी में विश्वास करते हैं। साउथ केरोलिना के गवर्नर हेनरी मेकमास्टर भी विरोध करने वालों में शामिल हैं।
कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने चेतावनी दी है कि वे वैक्सीन आदेश के खिलाफ विधेयक पेश कर सकते हैं। अब तक 12 वर्ष से अधिक आयु के 63% अमेरिकियों को वैक्सीन की दो डोज लगी हैं। इसके मुकाबले फ्रांस में 76 %, डेनमार्क 85%, कनाडा 69% और ब्रिटेन में 65 % लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। वैक्सीन को लेकर कई देशों में हिचक है।
अमेरिकन यूनिवर्सिटी जॉन्स हॉपकिंस के अगस्त में 50 देशों के सर्वे में पाया गया कि वैक्सीन ना लगवाने वाले आधे से ज्यादा लोगों ने कहा कि वे वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। बाइडेन ने वैक्सीन लगवाने या नियमित टेस्ट कराने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 100 से अधिक कर्मचारियों की कंपनी और केंद्रीय कर्मचारियों पर लागू होगा।
आलोचक चेतावनी देते हैं कि वैक्सीन की जरूरत के आदेशों का उल्टा असर पड़ेगा। 70 लाख कामगारों ने कहा है कि वे वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। ह्यूस्टन में एक अस्पताल के 150 कामगारों को वैक्सीनेशन आदेश के कारण निकाल दिया गया या उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
न्यूयॉर्क के पास लोविले शहर में कई कर्मचारियों के इस्तीफा देने के कारण मैटर्निटी सेवाएं बंद हैं। हालांकि, बाइडेन के आदेश के बाद वैक्सीनेशन बढ़ा है। न्यूयॉर्क में हेल्थ वर्करों के बीच वैक्सीन की दर 75 से 80% हो गई है। गोल्डमैन सॉक्स का अनुमान है, वैक्सीन जरूरी होने के बाद 30 लाख लोग काम पर लौटने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!