पीएम मोदी ने आज बुलाई सभी मंत्रालयों के सचिवों की बैठक, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विभिन्न विभागों(मंत्रालयों) के सचिवों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में पीएम मोदी विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। हाल ही में पीएम मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी। माना जा रहा है कि उस बैठक में लिए गए फैसलों के क्रियान्वयन के क्रम में सचिवों की यह बैठक हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) ने आज सचिवों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी मंत्रालयों के सचिव मौजूद रहेंगे।

मुख्य सचिव(प्रिंसिपल सेक्रेटरी) और कैबिनेट सचिव(सेक्रेटरी) भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में काम करने के सबसे बेहतरीन अनुभव तथा सुझाव एक-दूसरे से साझा किए जाएंगे। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की बैठक में आए सुझावों के बारे में सचिवों को ब्रीफ किया जाएगा। इस मंत्रिपरिषद बैठक को चिंतन शिविर का नाम दिया गया था। आने वाले समय में मंत्रिपरिषद की ऐसी चार बैठकें और होंगी। अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इस बैठक में मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।

इस पर अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से जीवनयापन में आए बदलाव और चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ की थी चिंतन बैठक

बीते दिनों पीएम मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्रियों के साथ चिंतन बैठक की थी। सूत्रों की मानें तो सभी मंत्रियों के साथ पीएम मोदी वन टू वन करने वाले हैं। आने वाले समय में मंत्रिपरिषद की ऐसी चार बैठकें और होने की संभावना है। मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि मंत्री एक दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान हमेशा करें।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!