प्रयागराज से पकड़ा गया ओसामा का चाचा, विदेश भेजने के लिए फंडिंग का आरोप

नई दिल्ली: स्पेशल सेल द्वारा संदिग्ध आतंकी ओसामा के रिश्तेदारों की तलाश करने का बड़ा असर हुआ है. यूपी पुलिस ने प्रयागराज से उसके चाचा को हिरासत में ले लिया है, जिसको स्पेशल सेल तलाश रही थी. यह जानकारी यूपी पुलिस की तरफ से स्पेशल सेल को दी गई है जिसके बाद उनकी टीम यूपी के लिए रवाना हो गई है. उसे दिल्ली लाने के बाद ओसामा के सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी.जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को स्पेशल सेल ने अलग-अलग जगहों से छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था. इनमें दिल्ली से गिरफ्तार किया गया ओसामा भी शामिल है जो पाकिस्तान में प्रशिक्षण लेकर आया था. वहां पर हथियार चलाने से लेकर बम बनाने का प्रशिक्षण उसे दिया गया था. बीते अप्रैल माह में वह मस्कट के रास्ते पाकिस्तान इस प्रशिक्षण के लिए गया था. यह खुलासा पुलिस के समक्ष उसने किया था.उसने पुलिस को यह भी बताया कि इसके लिए उसके पिता और चाचा ने उसे आर्थिक मदद दी थी. इस खुलासे के बाद से इनकी तलाश चल रही थी. पुलिस ने इनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया था.शुक्रवार शाम को यूपी पुलिस ने आईएसआई और अंडरवर्ल्ड टेरर मॉड्यूल से जुड़े हुमैदुर रहमान को पकड़ने का दावा किया है जो ओसामा का चाचा है. प्रयागराज से पकड़ा गया हुमैदुर रहमान लखनऊ लाया जा रहा है, जहां से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम उसको दिल्ली लाएगी. सूत्रों का कहना है कि स्पेशल सेल उसकी कस्टडी लेकर आगे की पूछताछ दिल्ली में करेगी. आरोप है कि उसने गिरफ्तार आतंकी जिशान और ओसामा को पाकिस्तान ट्रेनिंग के लिए भेजने में मदद की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!