उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने 1.18 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

रायगढ़: उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क भ्रमण के दौरान गुरूवार को 1 करोड़ 18 लाख 57 हजार के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।
        उच्च शिक्षामंत्री पटेल ने इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास गांवों के विकास के बिना संभव नहीं हो सकता है। यही कारण है कि राज्य सरकार निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के स्वालंबन के लिए गांवों में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि कार्यों के सुदृढ़ीकरण के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की गई है। इससे धान के साथ दूसरी फसलों के लिए भी किसानों को आदान सहायता दी जा रही है। जिन किसानों के पास भूमि है उनके लिए तो योजना संचालित हैं, लेकिन जिनके पास भूमि नहीं है उनके लिए भी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत भूमिहीन श्रमिक प्रत्येक परिवार के लिए 6 हजार रूपए प्रतिवर्ष अनुदान राशि दी जाएगी। इसके लिए पंजीयन कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही सुपोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है।  
    उन्होंने आगे कहा कि गांवों में लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य प्राथमिकता से किये जा रहे हैं। जनसम्पर्क के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत भी हुए और उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
      इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी राठिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया महेत्तर राम उरांव, सरपंच परसापाली विलेन्द्र कुमार सिदार, सरपंच परसकोल श्रीमती उत्तरा जयसिंह सिदार, सरपंच सूती बगबुड़वा विदेश सिदार, उप सरपंच सुरेश पटेल, उप सरपंच दाताराम साहू, जनपद सदस्य खरसिया गौतम राठिया, श्रीमती पूजा भोला राठौर, श्रीमती कराबाई चन्द्रशेखर पटेल, नेत्रानंद पटेल, मनोज गवेल, श्री अभय महंती, एसडीएम अभिषेक गुप्ता, सीईओ जनपद हिमांशु साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें ग्राम-परसापाली में 2 लाख रुपये की लागत से चबूतरा निर्माण, 68.72 लाख रुपये की लागत से जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकी निर्माण, ग्राम-भदरीपाली में 6.45 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण, ग्राम-परसकोल में 6.45 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण, 5.91 लाख रुपये की लागत से प्रा.शा.तेलीपाली में अहाता निर्माण, 6.45 लाख रुपये की लागत से बगबुड़वा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, 9 लाख रुपये की लागत से सूती बगबुड़वा में सामुदायिक भवन निर्माण, 6.45 लाख रुपये की लागत से सूती में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, 7.14 लाख रुपये की लागत से सूती बगबुड़वा में आहाता निर्माण कार्य शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    Jindal Steel Plant में बड़ा हादसा: गर्म फ्लाईएश की चपेट में आए 3 श्रमिक, 1 की मौत, 2 घायल

    रायगढ़. जिले के पतरापाली स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के SMS प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया. शनिवार रात करीब 8 बजे प्लांट में काम कर रहे 3 श्रमिकों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!