भोपाल, हबीबगंज स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट अब 20 रुपए में; रात 12 बजे के बाद नई दरें लागू,

भोपाल मंडल रेल प्रशासन ने भी भोपाल और हबीबगंज स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की दर घटाने का निर्णय लिया है। अब 18 सितंबर यानी आज रात 12 बजे के बाद भोपाल और हबीबगंज स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 20 रुपए हो जाएगी। डीआरएम आफिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्लेटफार्म पर भीड़-भाड़ कम करने के उद्देश्य से इन दोनों स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपए प्रति व्यक्ति तय की गई थी।

अपने परिजनों को स्टेशन पर छोड़ने अथवा स्टेशन से लेने जाने वाले नागरिकों से अनुरोध है कि बहुत जरूरी होने पर ही प्लेटफॉर्म टिकट लेकर प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें, ताकि प्लेटफॉर्म पर ज्यादा भीड़ भाड़ की स्थिति न बने। वायरस संक्रमण से बचने के किए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन जरूरी है। इसके साथ ही स्टेशन पर कोरोना की जांच भी की जा रही है।

सबसे पहले जबलपुर ने घटाया था शुल्क

जबलपुर मंडल ने गत शनिवार देर रात से प्लेटफार्म टिकट के चार्ज अचानक कम कर दिए थे। जबलपुर और मदन महल स्टेशन समेत सभी जगह पर प्लेटफार्म टिकट 20 रुपए कर दिया गय, लेकिन भोपाल में ऐसा नहीं किया गया था। यहां अब तक 50 रुपए का ही प्लेटफार्म टिकट मिल रहा था। काफी मंथन के बाद भोपाल में भी इसे कम करने का निर्णय आखिरकार ले लिया गया।

डीआरएम के पास अधिकार

जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विश्व राजन ने बताया था कि प्लेटफार्म टिकट की दर तय करने के अधिकार डीआरएम के पास है। कोरोना के दौरान स्टेशनों पर लोगों की भीड़ को नियंत्रण करने पर काम किया गया। इस कारण सभी मंडल ने अपने यहां पर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्टेशन को ए और बी कैटेगिरी में रखा।

भोपाल स्टेशन पर सबसे ज्यादा लोड

भोपाल स्टेशन पर यात्रियों का सबसे ज्यादा लोड है। यहां पर हर दिन करीब एक लाख से अधिक यात्रियों को आना-जाना होता है। इसी कारण यहां पर प्लेटफार्म टिकट का किराया काफी विचार विमर्श के बाद कम किया गया है।

भोपाल स्टेशन पर कोरोना जांच

भोपाल स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना की जांच की जा रही है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर मेडिकल टीम को बैठाया गया है। यहां पर हर यात्री का कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!