हफ्ते के आखिरी दिन यानी आज बाजार नए ऊंचाई पर खुले। पहली बार सेंसेक्स 59,400 और निफ्टी 17,700 के पार खुला। फिलहाल सेंसेक्स 438 पॉइंट चढ़कर 59,579.89 पर और निफ्टी 118.70 पॉइंट चढ़कर 17,748.20 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 शेयर्स बढ़त के साथ और 6 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। जिसमें बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व 3% से ज्यादा की तेजी और ITC, टाइटन के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं टाटा स्टील के शेयर में करीब 3% की गिरावट है।
BSE पर 2,763 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,382 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,244 शेयर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 261 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 418 पॉइंट चढ़कर 59,141 और निफ्टी 110 पॉइंट चढ़कर 17,630 पर बंद हुआ था।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एसबीआई, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, एम एंड एम, टाइटन, एल एंड टी, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉक्टर रेड्डी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचसीएल टेक, टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर खुले।
पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 417.96 अंकों (0.71 फीसदी) की तेजी के साथ 59,141.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.05 अंकों (0.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,629.50 के स्तर पर बंद हुआ।







