आज का राशिफल 17 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

शास्त्रों की बात
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज अपने मन की बात साझा करने से पिता के साथ बने वैचारिक मतभेद समाप्त हो सकते हैं।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज बच्चे किसी गलत संगत में फंसने से बचें। किसी काम में मिली असफलता आपको निराश कर सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। अभिमान की भावना आपके क्रोध की स्थिति को और बढ़ावा देगी।
उपाय- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज स्वयं की मेहनत से आपके सभी काम सफल होंगे। आज आप कोई नया हुनर सीख सकते हैं जो आपकी कार्यक्षमता को और बढ़ाएगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन सूझबूझ के साथ बिताने का है। आपके एक गलत कदम से बने बनाएं काम बिगड़ सकते हैं। आय के नए साधन जुटा पाने में समर्थ रहेंगे। हालांकि कार्यभार बना रहेगा।
उपाय- कोई खराब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज किसी बात को लेकर आपके स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। आपसे आपके मित्र नाराज हो सकते हैं। कुछ काम करने से अपना मन चुराएंगे।
उपाय- बहन को उपहार दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपको कोई उपहार मिल सकता है। आज आप बाहर खाना खाने जाने की योजना बना सकते हैं। शादीशुदा जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें अन्यथा बात बढ़ते देर नहीं लगेगी।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाइयों के साथ विवाद हो सकता है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज के दिन के परिणाम औसत रहेंगे व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें, बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। आपकी बातें आज किसी अपने को बुरी लग सकती हैं।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपको अपने कार्य पूरे करने में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण आपके काम देरी से पूरे होंगे क्रोध और मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।
उपाय- व्यायाम को अपनाएं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!