राजीव गांधी की 74वी जयंती आज

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा जाएगा। राजीव गांधी के 75वें जनमदिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली भर में ही कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। रविवार की शाम विट्ठल भाई पटेल हाउस में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। यूं तो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जनमदिवस 20 अगस्त को पड़ता है। लेकिन, दिल्ली कांग्रेस की ओर से 22 अगस्त को इंदिरा गांधी स्टेडियम में उनका जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

कांग्रेस (I) के शासनकाल में अक्टूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। आज उनकी 74वीं वर्षगांठ है। जब देश आजाद हुआ था तब राजीव गांधी सिर्फ 3 साल के थे और आजादी के 37 सालों बाद 40 की उम्र में वो देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। देश के इतिहास में अब तक इतनी ज्यादा सीटों के साथ कभी सरकार नहीं बनी है और भविष्य में भी ऐसा दोबारा होने की उम्मीद नहीं है। राजीव गांधी के शासनकाल में 508सीटों में से 401 सीटों पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा था।

आज उनकी जयंती के मौके पर जानते हैं ऐसी 10 बातें जो आप ने नहीं सुनी होगी…

1. आजाद भारत के इतिहास के सबसे कम 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने

2. राजीव गांधी एक फ्लाइंग क्लब के मैंबर भी थे जहां से उन्होंने सिविल एविएशन की ट्रेनिंग भी ली थी।

3. 1970 में उन्होंने एक पायलट के तौर पर एयर इंडिया ज्वाइन किया था और 1980 तक पॉलिटिक्स ज्वाइन करने से पहले तक वो एयर इंडिया के लिए काम करते रहे।

4. नरेंद्र मोदी सरकार की ही तरह राजीव गांधी सरकार के दौरान भी देशभर में डिजीटाइजेशन और कंप्यूटराइजेशन पर विशेष ध्यान दिया गया था।

5. 1981 में उन्हें कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग के प्रेसिडेंट के तौर पर चुना गया था।

6. राजीव गांधी के नेतृत्व में ही कांग्रेस पार्टी ने 408 सीटों के बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाई थी।

7. राजीव गांधी को हिन्दुस्तानी शास्त्रीय और आधुनिक संगीत पसंद था, उन्हें रेडियो सुनने तथा फोटोग्राफी का भी शौक था। राजीव गांधी को सुरक्षाकर्मियों का घेरा बिलकुल पसंद नहीं था। वे अपनी जीप खुद ड्राइव करना पसंद करते थे।

8. देश में बिजली, तकनीक और कंप्यूटर सेवा बहाल करने पर उनका हमेशा से जोर था और आज देश में अगर इतनी तेजी से कंप्यूटर तकनीक बदली है तो इसमें राजीव गांधी का योगदान अमूल्य माना जाएगा।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजीव गांधी

9. 21 मई 1991 को राजीव गांधी विशाखापट्टनम से चुनावी अभियान को पूरा करने के बाद श्रीपेरुंबदूर में रुके जो कि मद्रास से 22 किलोमीटर दूर है। यहां पर वह अपनी कार से उतकर उस जगह की ओर पैदल ही चल पड़े जहां से उन्हें भाषण देना था।

10. इसी इवेंट के दौरान एलटीटीई (श्रीलंका में अलगाववादी मूवमेंट चला रहा एक ग्रुप) ने उनकी हत्या कर दी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!