अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन की सुरक्षा साझेदारी से चीन घबराया

हिंद-प्रशांत महासागरीय इलाके के लिए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन की सुरक्षा साझेदारी से चीन घबरा गया है। अपनी अनदेखी से तिलमिलाए चीन ने कहा है कि इन देशों को किसी तीसरे पक्ष के हितों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से फैसले नहीं लेने चाहिए। उन्हें अपनी शीत युद्ध वाली मानसिकता और वैचारिक पूर्वाग्रहों को दूर करना चाहिए। चीन की तरफ से ये बयान वॉशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने जारी किया है।

बता दें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन जो साझेदारी की है उसे AUKUS नाम दिया है। इसका मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और शक्ति संतुलन बनाए रखने के साथ परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों पर काम करना है। अफगानिस्तान में बने मौजूदा हालात के बाद इस तरह के संगठन का बनना काफी अहम माना जा रहा है। अमेरिका के लिए इस समझौते की अहमियत इसलिए भी है ताकि चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत कर सके।

अमेरिकी तकनीक से ऑस्ट्रेलिया बनाएगा पनडुब्बियां, फ्रांस ने जताया विरोध
इस समझौते के तहत अमेरिका परमाणु क्षमता वाली पनडुब्बियां तैयार करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को तकनीक भी मुहैया करवाएगा। हालांकि, अमेरिका समेत तीनों देशों ने साफ किया है कि ऑस्ट्रेलिया परमाणु क्षमता वाली जो पनडुब्बियां बनाएगा उनमें परमाणु हथियार नहीं होंगे, सिर्फ परमाणु रिएक्टर होंगे। हालांकि फ्रांस ने इस समझौते का विरोध किया है, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया को पनडुब्बियां बेचने के लिए अरबों डॉलर की डील पर बातचीत कर रहा था।

ब्रिटेन ने कहा- भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी
इस समझौते पर संयुक्त बयान जारी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि हम जो प्रयास शुरू कर रहे हैं, वह भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि ये ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूएस के बीच एक ऐसी साझेदारी है जिसके तहत हमारी तकनीक, हमारे वैज्ञानिक, हमारे उद्योग और सुरक्षाबल एक सुरक्षित क्षेत्र तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं। मॉरिसन ने ये भी कहा कि ये तीनों देशों की बड़ी पहल है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!