आतंकियों को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा, 9 अगस्त को अमृतसर में ड्रोन से गिराए थे हथियार

दिल्ली पुलिस के स्पैशल सैल ने पाक के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए त्यौहारों पर 1993 में मुम्बई में हुए सीरियल बलास्ट की तर्ज पर सीरियल बलास्ट की योजना बना रहे 6 आतंकियों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण लिया है और जबकि 14 अन्य कथित लोगों की तलाश है। वहीं आतंकियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने किए कई बड़े खुलासे किए हैं।

देश में हो सकते हैं 15 से 20 आतंकी
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ़्त में आए छह आतंकियों को लेकर महाराष्ट्र एटीएस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि 9 अगस्त को इन्होंने ही ड्रोन से अमृतसर में हथियार गिराए थे।पुलिस ने बताया कि ये लोग नवरात्रों, रामलीला व अन्य उत्सवों के दौरान विभिन्न राज्यों में बम धमाके करने की फिराक में थे। पुलिस ने आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस के ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए आतंकियों के निशाने पर त्योहारी सीजन में दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र सहित छह प्रदेशों के 15 शहर थे। इन शहरों की यह मॉड्यूल रेकी कर वहां बड़े पैमाने पर सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश रच रहा था। इसके लिए मॉड्यूल के अलग-अलग संदिग्धों और उनके नेटवर्क से जुड़े लोगों के जिम्मे अलग-अलग काम सौंपा गया था। शुरूआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि आतंकियों के कई मोड्यूल अभी देश में हैं। देश में 15 से 20 आतंकी और हो सकते हैं। अभी इनसे पूछताछ जारी है और कई और सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं।

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं आंतकवादी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान अबू बकर, जान मोहम्मद अली शेख, ओसामा, मूलचंद, जीशान कमर और मोहम्मद आमिर जावेद के रूप में हुई है। इनमें से ओसामा और जीशान की 15 दिन की ट्रेनिंग पाकिस्तान में हुई है। पुलिस ने आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। उन्होंने कहा कि एक माह पहले केंद्रीय एजैंसियों से जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकवादी देश में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके आधार पर पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और विभिन्न राज्यों में छापे मारकर इन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

आतंकियों को दाऊद का भाई अनीस करता था फंडिंग
पुलिस ने बताया कि आतंकियों ओसामा और जीशान का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध था। वे दाऊद इब्राहीम के भाई अनीस व पाक की आई.एस.आई. एजैंसी के लिए काम करते थे। उन्होंने कहा कि जब दोनों को ट्रेनिंग के लिए मस्कट से पाकिस्तान ले जाया जा रहा था तब इसके साथ 14 अन्य लोग बांग्ला बोलने वाले थे। पुलिस ने 3 लोगों को उत्तर प्रदेश, 2 को दिल्ली तथा एक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!