”नमस्ते इंग्लैंड” एक्ट्रेस के बाद अब एक और हसीना संग हुई लूटपाट, बंदूक की नोक पर लूटे 7 लाख रुपए

मुंबई|

कुछ दिन पहले ही ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की एक्ट्रेस अलंकृता सहाय के साथ चंडीगढ़ में दिनदहाड़े लूटपाट की खबर सामने आई थी। तीनों लुटेरों ने चाकू के नोक पर एक्ट्रेस से साढ़े छह लाख रुपए लूटे थे। वहीं अब एक और एक्ट्रेस के साथ लूटपाट हुईं। एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ नई दिल्ली के शास्त्री नगर में बंदूक की नोंक पर लूटपाट की गई। जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान एक्ट्रेस से करीब 7 लाख रुपए लूट लिए गए।

दरअसल, निकिता एक शूटिंग के सिलसिले में राजधानी में अपनी मौसी के साथ रह रही थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। निकिता के मुताबिक लुटेरों ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था इसलिए वे उन का चेहरा नहीं देख सकीं। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया-‘नकाब पहने लूटरों ने कथित तौर पर बंधक बना कर 7 लाख रुपए लूट लिए। मैंने खुद को लुटेरों से बचाने के लिए एक अलमारी में छिपा लिया था। यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना थी। मैं अभी भी इस ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल पा रही हूं और मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जिंदा हूं क्योंकि अगर मैं लड़ती तो नहीं मैं मर जाती।’

याद दिला दें कि, निकिता रावल हाल ही में उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने निर्माता राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर रिएक्ट किया था, और यह भी कहा कि शिल्पा शेट्टी का नाम अनावश्यक रूप से इस मामले में घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा था- मैं राज कुंद्रा को कॉमन फ्रेंड्स के जरिए जानती हूं।मैं उनसे पहले 3-4 बार मिली थी।खबर जानकर सदमे में हूं लेकिन मैंने देखा कि मुंबई पुलिस द्वारा जारी उनकी व्हाट्सएप चैट और पुलिस क्या कह रही है। अगर वह यह रैकेट चला रहे हैं तो यह बहुत दुखद है। उनके पास जीवन में सब कुछ है। इन सब चीजों को करने की कोई जरूरत नहीं है।अगर वह अपराधी हैं तो उन्हें सजा मिलेगी।

काम की बात करें तो निकिता साल 2007 की फिल्म ‘मिस्टर हॉट मिस्टर कूल’ और 2009 की फिल्म ‘द हीरो-अभिमन्यु’ में नजर आ चुकीं हैं। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अरशद वारसी की फिल्म ‘रोटी कपड़ा और रोमांस’ में भी नजर आएंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!