अभिनेत्री गहना वशिष्ठ बोल्ड तस्वीरें शेयर कर लिखा, 18 साल से ऊपर की हूं और एक आर्टिस्ट हूं

मुंबई । जबरन पॉर्न फिल्में बनाकर उन्हें प्रसारित करने के आरोपों से घिरीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने फिर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। गहना इन तस्वीरों में टॉपलेस नजर आ रही हैं  और उन्होंने इनके साथ एक लंबा नोट शेयर किया है।नोट के साथ गहना ने खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की है। पॉर्न केस में कुछ ऐक्ट्रेस ने गहना पर रेप करवाने का आरोप लगाया है। गहना ने अपनी बोल्ड तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘जब इस तरह की तस्वीरों की शूटिंग हयात रीजेंसी में हुई तब हम लगभग वहां 20 लोग ते…कोई यौन शोषण नहीं हुआ…न तो मैंने शराब पी थी और न ही मैंने कोई जूस पिया…और मैं पूरे होशोहवास में थी…मैं एक ऑटो से सेट्स पर गई और दूसरे ऑटो से सुरक्षित वापस आ गई…मुझे इसका पेमेंट भी मिला… सबसे जरूरी बात कि मैं 18 साल से ऊपर की हूं और एक आर्टिस्ट हूं।’
गहना ने खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए पोस्ट में आगे लिखा, ‘इसलिए प्लीज डेढ़ साल या उससे ज्यादा के बाद मेरे प्रड्यूसर्स पर धारा 370, 376 और 354 के तहत आरोप मत लगाना। अगर आपमें से किसी को भी मेरी पोस्ट अपमानजनक लग रही हैं तो आप मुझे आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं…क्योंकि यह मेरा वॉल है तो मुझे पूरा अधिकार है कि मैं यहां जो चाहूं पोस्ट कर सकती हूं। शुक्रिया।’ गहना के इस पोस्ट पर लोग राज कुंद्रा का नाम लेकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने गहना के फोटो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘राज कुंद्रा की शूटिंग चल रही है क्या?’
बता दें कि फरवरी महीने में कुछ मॉडल्स ने मुंबई पुलिस में गहना वशिष्ठ व अन्य पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने जबरन पॉर्न और अश्लील फिल्में शूट करवाई थीं। मॉडल्स ने गहना पर शूटिंग के सेट पर रेप करवाए जाने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद गहना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में इस मामले की जांच करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को भी गिरफ्तार कर लिया था। राज कुंद्रा अभी जेल में हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!