MP BJP में संभागीय संगठन मंत्रियों को हटाया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई में बदलाव का दौर जारी है. अब पार्टी ने संभागीय संगठन मंत्रियों को हटाकर उन्हें प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने छह संभागीय संगठन मंत्रियों को उनके पद से हटाकर कार्य समिति का सदस्य बनाए जाने की सूची प्रदेषाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश पर जारी की.

प्रदेश कार्यसमिति में बनाए गए 6 सदस्य

भाजपा में अब तक जबलपुर व नर्मदा पुरम संभाग के संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया, भोपाल व ग्वालियर के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, रीवा व शहडोल संभाग के संगठन मंत्री श्याम महाजन, इंदौर संभाग के संगठन मंत्री जय पाल सिंह चावड़ा, सागर व चंबल संभाग के संगठन मंत्री रहे केशव सिंह भदौरिया को अब प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है.

राज्य की भाजपा संगठन में जारी बदलाव पर गौर करें तो एक बात साफ नजर आती है कि संगठन नए चेहरों को ज्यादा तरजीह दे रहा है. जब से प्रदेशाध्यक्ष की कमान विष्णु दत्त शर्मा ने संभाली है उसके बाद से प्रदेश में पार्टी का चेहरा बदलने की मुहिम चल रही है. अधिकांश उन चेहरों को पार्टी संगठन में स्थान दिया जा रहा है, जो लगभग 50 वर्ष की आयु के हैं.

List of new state working committee members
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!