मध्‍य प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया का इलाज आयुष्मान योजना में शामिल

भोपाल।

प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया का इलाज आयुष्मान योजना में शामिल किया गया है। कोई भी सूचीबद्घ अस्पताल योजना के अंतर्गत इसके इलाज से इन्कार नहीं कर सकता है। इसकी रोकथाम के लिए जल स्रोत में दवा का छिड़काव, लार्वा नष्ट करने और फॉगिंग का काम मिशन मोड में किया जाए। जिला अस्पतालों में दस बिस्तरों के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था बनाई जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मंत्रालय में 17 सितंबर को होने वाले टीकाकरण महाअभियान की समीक्षा के दौरान दिए।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से कोरोना से बचाव के लिए टीके उपलब्‍ध कराने को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि आवश्यकता के अनुसार आपूर्ति टीके मिलते रहेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जिलों में डेंगू और चिकनगुनिया के मामले सामने आए हैं। इसे निंयत्रित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। अधिकारियों ने बताया कि कीटनाशक का छिड़काव डेंगू संक्रमित मरीज के घर के आसपास के घरों में कराया जा रहा है।

बुखार का इलाज आयुष्मान योजना में पहले से शामिल है पर डेंगू और चिकनगुनिया को और स्पष्ट कर दिया गया है। कोविड टीकाकरण को लेकर उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी कदम उठाए जाएं। केंद्र सरकार से आवश्यकता अनुसार टीके मिले रहेंगे। यदि और जरूरत होगी तो उसकी भी आपूर्ति की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, कृषि मंत्री कमल पटेल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त आकाश त्रिपाठी मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!