मध्‍य प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे खाली पद, विभाग और जिलों से मांगी रिपोर्ट

भोपाल।

प्रदेश में रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार जल्द ही प्रक्रिया प्रारंभ करने जा रही है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों और कलेक्टरों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। इसमें बैकलॉग के पद भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगले सप्ताह भर्ती की स्थिति को लेकर समीक्षा भी करेंगे। मालूम हो, प्रदेश सरकार ने हाल ही में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था भी इसी तारतम्य में की जा रही है।

प्रदेश में काफी समय से भर्ती नहीं होने की वजह से करीब एक लाख पद रिक्त हैं। इनमें सर्वाधिक पद शिक्षा, गृह, राजस्व विभाग में खाली हैं। इसके कारण कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से जैसे-तैसे व्यवस्था बनाई जा रही है। वहीं, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवा रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन भी कर रहे हैं।

इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे पर पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का पेच फंस गया। इसके कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने महाधिवक्ता से आरक्षण की स्थिति को लेकर अभिमत मांगा था। दरअसल, सरकार ने नौकरियों में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया था, जिसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी।

महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव ने लंबित याचिकाओं से जुड़े मामलों को छोड़कर किसी में भी 27 प्रतिशत आरक्षण देने पर रोक नहीं होने का अभिमत दिया। इसके आधार पर मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके मद्देनजर सभी विभाग और कलेक्टरों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। इसमें बैकलॉग के पदों की स्थिति बताने के लिए भी कहा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री जल्द ही रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारियों को लेकर समीक्षा करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!