C-814 के अपहरण की साजिश रचने वाले का बेटा बना अफगानिस्तान का रक्षामंत्री

अफगानिस्तान में तालिबान की नई सरकार का गठन हो गया है। मुल्ला मोहम्मद याकूब को अफगानिस्तान का रक्षा मंत्री बनाया गया है। यह मुल्ला मोहम्मद याकूब उसी मुल्ला उमर का बेटा है, जिसने IC-814 अपहरण की साजिश रची है। बता दें, 1999 में इसी इंडियन एयरलाइंस की उड़ान के बदले भारत को जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर, मुश्ताक अहमद जरगर और अल-कायदा नेता अहमद उमर सईद शेख जैसे आतंकियों को जेल से रिहा करना पड़ा था। अपहर्ताओं ने आईसी-814 विमान के 176 यात्रियों को सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा था। फ्लाइट ने काठमांडू से उड़ान भरी थी और दिल्ली की ओर जा रही थी लेकिन उसे हाईजैक कर अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया था। इस पूरी साजिश के पीछे पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी का हाथ बताया गया था और अब मुल्ला मोहम्मद याकूब का अफगानिस्तान का रक्षा मंत्री बनना बताता है कि तालिबान की नई सरकार के पीछे भी पाकिस्तान का हाथ है।

मुल्ला मोहम्मद याकूब के साथ ही गृह मंत्री के रूप में सिराजुद्दीन हक्कानी और मुल्ला हसन अखुंद का सरकार में शामिल होना भी पाकिस्तान का असर बताया जा रहा है। ये दोनों आतंकी भी अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र की सूची में हैं। कुल मिलाकर अफगानिस्तान की नई सरकार पर वहां सक्रिय हक्कानी नेटवर्क के साथ ही पाकिस्तान का समर्थन साफ दिखाई दे रहा है।

हक्कानी नेटवर्क का तालिबान शासन में हिस्सा पाना भारत के लिए चिंता का विषय है। कारण- पाकिस्तान अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है और अफगानिस्तान में भारत के प्रभाव को भी बेअसर कर सकता है। हक्कानी नेटवर्क पहले भी काबुल में भारतीय दूतावास को निशाना बना चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!