MP की शिवराज सरकार का किसानों के लिए एक और बड़ा कदम, फसल बीमा एक हजार रुपये से कम का नहीं मिलेगा

भोपाल।

शिवराज सरकार किसानों के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत किसानों को पचास, सौ या दो सौ रुपये का बीमा नहीं मिलेगा। फसल बीमा का दावा (क्लेम) एक हजार रुपये से कम बनने पर यह राशि किसानों को न देकर एक अलग खाते में जमा की जाएगी। इसे संचित निधि के रूप में रखा जाएगा और किसानों के कल्याण पर खर्च किया जाएगा। इस प्रविधान को लागू करने पर कृषि विभाग में सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। इस बार खरीफ फसलों के लिए 47 लाख किसानों ने फसल बीमा कराया है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अभी तक फसल को नुकसान होने पर किसानों का जो भी दावा बनता था, उस राशि का चेक उन्हें दे दिया जाता था। कई बार यह राशि पचास रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक होती थी। इसको लेकर विपक्षी दल किसानों का मजाक बनाने का आरोप सरकार पर लगाते थे और किसान भी निराश होता था। दरअसल, फसल को नुकसान पहुंचने पर उसका सर्वे कराकर बीमा की गणना की जाती है। इसमें फसल क्षति के आधार पर जब बीमा बनता है तो कई किसानों को पात्रता अनुसार बहुत कम राशि मिलती थी। इससे किसानों के ऊपर से बैंक ऋण का बोझ भी कम नहीं होता है।

इसे देखते हुए विचार किया गया कि किसान को बीमा की राशि तभी दी जाए, जब न्यूनतम दावा एक हजार रुपये से अधिक बने। कृषि मंत्री कमल पटेल भी कई बार कह चुके हैं कि हम न्यूनतम राशि तय करेंगे। यदि उससे कम भुगतान की स्थिति बनती है तो फिर वह राशि उसे न देकर अलग खाते में रखेंगे और उसे उनके ही कल्याण पर खर्च करेंगे। अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी ने बताया कि प्रस्ताव तैयार हो चुका है।

अभी ढाई सौ रुपये से कम बीमा बनने पर भुगतान नहीं करके उस राशि का उपयोग किसान हित की योजनाओं में करने की व्यवस्था है। इसके बढ़ाकर एक हजार रुपये किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसानों की संख्या बहुत कम होती है जिनका बीमा एक हजार रुपये से कम बने। यह प्रविधान अगले फसल सीजन से लागू किया जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!