आज होगी टीम इंडिया की घोषणा, शाम को सलेक्शन कमिटी की अहम बैठक

अगले महीने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप शुरु होने वाला है। इसे देखते हुए आज शाम को BCCI की सीनियर सेलेक्शन कमिटी की अहम बैठक होनेवाली है। बैठक के बाद BCCI के सेक्रेटरी जय शाह और सेलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष चेतन शर्मा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर से युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) और ओमान में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। भारत का पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी कुछ टीमों ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है।

किसे मिलेगी टीम में जगह?

माना जा रहा है कि सेलेक्शन कमिटी ओपनिंग जोड़ी के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगी और रोहित शर्मा और के.एल.राहुल की सलामी जोड़ी बनी रहेगी। ऐसे में शिखर धवन का पत्ता कट सकता है। वहीं अपने परफॉर्मेन्स की वजह से सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर मौका मिल सकता है। वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा थे, लेकिन फिंगर में इंज्यूरी के चलते बाहर हो गए थे। इनका सितंबर में होनेवाले IPL में भी खेलना संदिग्ध है। ऐसे में इनका चुना जाना मुश्किल लगता है।

गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल का सिलेक्शन पक्का नजर आ रहा है, जबकि कुलदीप यादव की स्थिति संदिग्ध है। बतौर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या को जगह मिलना तय माना जा रहा है। वैसे 15 सदस्यीय टीम के अलावा कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए सिलेक्शन कमिटी तीन रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुनेगी। ऐसे में कुछ नये और युवा खिलाडियों को भी मौका मिल सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!