कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, इस राज्य में फिर लॉकडाऊन की तैयारी

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर महाराष्ट्र के महाविकास आघाडी सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने बड़ा बयान दिया है। कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र कोरोना की तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है। उन्होंने नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर के प्रवेश की बात स्वीकार की है। उन्होंने एक बार फिर नागपुर में लॉकडाउन लगाने की बात कही है। नागपुर में लॉकडाउन लगाने से जुड़ा फैसला 3-4 दिनों में ले लिया जाएगा। मंत्री नितिन राउत ने कहा कि वे तीन-चार दिनों में इस बात पर गौर करेंगे कि नए कोरोना संक्रमित मरीजों के कितने केस आ रहे हैं।

राउत ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। आपके दुख में हम भी शामिल हैं। अब तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है। इससे निपटने के सरकार तैयार है ऑक्सिजन की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इसलिए सावधान रहें, सरकार इससे नपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,626 नए मामले आए, 15 फरवरी के बाद सबसे कम
बतां दे कि महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 3,626 नए मामले आए जो 15 फरवरी के बाद सबसे कम संख्या है। वहीं राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 37 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आए मामलों को मिलाकर अब तक राज्य में 64,89,800 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1,37,811 मरीजों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि आठ मार्च के बाद कोविड-19 से सबसे कम दैनिक मौत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नए मामलों के मुकाबले संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या अधिक रही। गत 24 घंटों के दौरान 5,988 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 63,00,755 मरीज महामारी से उबर चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय 47,695 मरीज उपचाराधीन हैं।उन्होंने बताया कि सोमवार से पहले 15 फरवरी को सबसे कम 3,365 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!