सपा-बसपा से गठबंधन पर बोले ओवैसी, हम तैयार, वो पहले बात तो करें

एआईएमआईएम नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार से तीन दिनों के अयोध्या दौरे पर हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी चुनावी यात्रा निकाल रहे हैं, जिसका फोकस इस बार अयोध्या है। ओवैसी मंगलवार को अयोध्या के मुस्लिम बहुल इलाके रूदौली में सभा करेंगे। सभी की नजर इस पर है कि ओवैसी यहां क्या करते हैं। इस बीच, ओवैसी द्वारा अयोध्या को फैजाबाद कहे जाने पर विवाद हो गया है। यही नहीं, अयोध्या में ओवैसे की पार्टी ने जो बैनर और पोस्टर्स लगवाए हैं, उन पर भी फैजाबाद लिखा है। इससे लोगों में गुस्सा है। खासतौर पर संत समाज नाराज है। साधु संत ओवैसी पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है, अयोध्या को फैजाबाद कहना हिंदू धर्म का अपमान है। बता दें, योगी सरकार ने नवंबर 2018 में ही फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्या कर दिया था।

ताजा खबर यह है कि पुलिस ने अयोध्या में उन सभी पोस्टर्स को हटा दिया है, जिन पर फैजाबाद लिखा है। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने कहा है कि फैजाबाद का नाम सरकारी दस्तावेजों में अयोध्या हो गया है तो पोस्टर पर फैजाबाद क्यों लिखा जा रहा है। यदि अयोध्या नाम से ओवैसी को इतनी चिढ़ है तो वे यहां न आएं। इस विचारधारा की संत समाज निंदा करता है।

अयोध्या से पहले लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस

अयोध्या रवाना होने से पहले ओवैसी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ओवैसी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। ओवैसी ने दावा किया कि उनकी पार्टी यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। सपा-बसपा से गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने कहा, पहले सपा-बसपा को हमसे गठबंधन करने के लिए आने दीजिए। हम उनसे बात करने के लिए तैयार हैं। वे पहले बात तो करें।

क्या कहा था ओवैसी ने

ओवैसी ने यूपी में अपने इस कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कहा था, मैं सात सितंबर को फैजाबाद और आठ सितंबर को सुल्तानपुर और नौ सितंबर को बाराबंकी का दौरा करूंगा। आने वाले दिनों में हम योगी सरकार को हराने के लिए विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के और क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा, असदुद्दीन ओवैसी शायद RSS मुखिया मोहन भागवत के बयान का अनुसरण कर रहे हैं। वह अपने पूर्वजों की धरती अयोध्या गए हैं अपनी चुनावी यात्रा की शुरूआत करने। हम सब अपने पूर्वजों को याद करते हैं, इसलिए वह अयोध्या आ रहे हैं, उनका स्वागत है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!