प्रदेश में डीएमएफ फिर से कलेक्टरों के हवाले, हटाए गए प्रभारी मंत्री

रायपुर |

प्रदेश में खनिज विकास निधि (डीएमएफ) परिषद की कमान फिर से कलेक्टरों को सौंप दी गई है। कलेक्टर पहले भी अध्यक्ष हुआ करते थे, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए प्रभारी मंत्रियों को इसका अध्यक्ष बना दिया था। वहीं, कलेक्टरों को परिषद का पदेन सचिव नियुक्त किया था। केंद्र सरकार की आपत्ति और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के पत्र के बाद सरकार ने इसमें फिर से बदलाव किया है। डीएमएफ की कमान फिर से कलेक्टरों को सौंपे जाने के लिए नियमों में बदलाव करते हुए सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

बता दें कि प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष बनाए जाने पर अपत्ति करते हुए केंद्र सरकार ने पिछले महीने 18 तारीख राज्य को पत्र भेजा था। इसमें केंद्र सरकार ने कहा था कि प्रभारी मंत्रियों को डीएमएफ परिषद के अध्यक्ष पद से हटाएं, क्योंकि फंड के प्रमुख कलेक्टर ही होंगे। इस बदलाव के संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार जिले के लोकसभा सांसद भी परिषद के सदस्य होंगे।

यदि किसी सांसद का क्षेत्र एक से अधिक जिलों में आता है तो वे ऐसे सभी जिलों के सदस्य होंगे। वहीं, राज्यसभा सदस्य किसी एक जिले में सदस्य होंगे, जिसका चयन वे स्वयं करेंगे। बताते चलें कि केंद्र सरकार ने 23 अप्रैल 2021 को आदेश जारी कर कहा था कि जिले के प्रशासनिक प्रमुख डीएमएफ के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ ही जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों के चयनित प्रतिनिधियों को डीएमएफ के उद्देश्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देश के सभी खनन प्रभावित क्षेत्र के जिलों में शासी परिषद के सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा।

इससे डीएमएफ के अंतर्गत निधि का सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित होगा और डीएमएफ के अंतर्गत परियोजनाओं के निष्पादन में जन प्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान भी होगा। दरअसल, डीएमएफ फंड के प्रमुख को लेकर केंद्र सरकार ने 23 अप्रैल 2021 को ही स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर दिया था। मगर, छत्तीसगढ़ सरकार ने दो जून 2021 को केंद्र सरकार को पत्र भेजकर ये आग्रह किया था कि डीएमएफ की शासी परिषद के अध्यक्ष के रूप जिले के प्रभारी मंत्रियों को अनुमति दी जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!