आयककर विभाग अपनाएगा करदाताओं के प्रति नरम रुख

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कर अधिकारियों से अपनी मानसिकता बदलने की अपील करने के बाद आयकर विभाग ने करदाताओं के साथ ज्यादा नरम रुख अपनाने का फैसला किया है। यह जानकारी रविवार को सूत्रों ने दी। कर आतंकवाद के आरोपों के मद्देनजर सीतारमण ने शनिवार को आयकर विभाग से कर अधिकारियों और करदाताओं के बीच संवादहीनता दूर करने और अपनी मानसिकता बदलने को कहा।

उन्होंने अहमदाबाद में आयकर विभाग के अधिकारियों से कहा, ‘कर प्रशासकों की काफी नाजुक भूमिका होती है। जानकार नागरिक समूह की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मानसिकता बदलने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा, ‘जहां तक करदाताओं और उनकी समस्याओं का सवाल है तो हमें उनसे अवश्य संवाद करना चाहिए और सम्मानपूर्वक व्यवहार के साथ समस्याओं का समाधान करना चाहिए।’

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग अपना नजरिया बदलकर मित्रवत भाषा को अंगीकार करने वाला है, मगर इस प्रक्रम में किसी प्रकार की त्रुटि को नजरंदाज नहीं किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि विभाग करदाताओं के साथ संवाद में मित्रवत भाषा का इस्तेमाल करेगा।

एक कर अधिकारी ने बताया, ‘वित्तमंत्री ने हमें धन सर्जकों का सम्मान करने और अनावश्यक प्रक्रिया संबंधी विलंब में कमी करके उन्हें सुविधा प्रदान करने को कहा है। उन्होंने अधिक मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि धन सर्जकों का अवश्य सम्मान होना चाहिए।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!