हरियाणा सरकार ने 20 सितंबर तक बढ़ाया Lockdown

हरियाणा सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते सावधानी बरतने के लिए महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत लाकडाउन दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने एक आदेश जारी कर 20 सितंबर तक लाकडाउन की अवधि बढ़ाई है। ट्वीटर पर जारी सूचना के अनुसार, हरियाणा सरकार ने ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ की अवधि 20 सितंबर 2021 सुबह 5 बजे तक बढ़ाई। मुख्य सचिव विजयवर्धन ने सभी जिला उपायुक्तों व हरियाणा पुलिस महानिदेशक को आदेश जारी किए। मुख्‍य सचिव ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने जिलों में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को प्रोटोकाल अपनाने के लिए प्रेरित करें। मुख्य सचिव ने आवासीय विश्वविद्यालयों के उप कुलपतियों को निर्देश दिए हैं कि वह 15 अक्टूबर तक आनलाइन कक्षाएं चलवाएं। साथ ही आइटीआइ में डाउट क्लास और प्रेक्टिकल कक्षाओं के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। बाकी दिशा-निर्देश पहले की तरह ही रहेंगे।

इन सेवाओं को है चालू रखने की अनुमति

राज्य में रेस्तरां, बार, माल, क्लब हाउस और दुकानें खोलने की इजाजत है। पहले जिन गतिविधियों की अनुमति थी, उनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों, संस्थानों या सरकारी विभागों द्वारा आयोजित प्रवेश या भर्ती परीक्षाएं करवाने की अनुमति है। आदेश में कहा गया कि फिजिकल दूरी, साफ-सफाई और बैठने की क्षमता के संबंध में सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!