बंगाल: CID ने शुभेंदु अधिकारी को भेजा समन, बॉडीगार्ड सुभब्रत चक्रवर्ती की मौत से जुड़ा मामला

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी नेता के गार्ड रहे सुभब्रत चक्रवर्ती की मौत के मामले में सीआईडी ने उन्हें तलब किया है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में कभी ममता के खास रहे और फिर नंदीग्राम से बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी को सोमवार को पेश होने को कहा गया है।

सीआईडी शुभेंदु अधिकारी के बॉडीगार्ड के मौत के मामले की जांच कर रही है और जुलाई में इसी जांच के सिलसिले में शुभेंदु अधिकारी के घर सीआईडी की टीम पहुंची थी। पूर्बी मेदिनीपुर के कांठी में स्थित इसी घर पर तीन साल पहले उनके बॉडीगार्ड ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

13 अक्टूबर 2018 को सुबह करीब 10:30 बजे बॉडीगार्ड सुभब्रत ने कथितौर पर खुद को सिर में गोली मार ली थी। अगले दिन कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। जुलाई में ही सुभब्रत की पत्नी सुपर्ना ने पुलिस को शिकायत करके कहा था कि उन्हें खुदकुशी के एंगल पर शक है और जांच की जाए।

शुभेंदु अधिकारी को सीआईडी ने पूछताछ के लिए ऐसे समय पर बुलाया है जब केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटाले के एक मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को तलब किया है। राजनीतिक हलकों में इसे ममता सरकार की ओर से बीजेपी को जवाब भी बताया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!